ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनिगम की कम्युनिटी किचन से बंटने लगा खाना

निगम की कम्युनिटी किचन से बंटने लगा खाना

लॉक डाउन से संकट के दौर में फंसे लोगों के पेट भरने के लिए नगर निगम ने नई भूमिका में है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम की रसोई तैयार हो गई है। कम्युनिटी किचन के जरिए ही निगम ने लोगों तक खाने...

निगम की कम्युनिटी किचन से बंटने लगा खाना
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 31 Mar 2020 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉक डाउन से संकट के दौर में फंसे लोगों के पेट भरने के लिए नगर निगम ने नई भूमिका में है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम की रसोई तैयार हो गई है। कम्युनिटी किचन के जरिए ही निगम ने लोगों तक खाने पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। अफसर अब खुद ही भूखे और असहाय लोगों के घरों तक खाने के पैकेट बांट रहे है। मंगलवार को सूचना के बाद निगम ने कटघर, प्रभात मार्केट समेत अन्य जगहों पर खुद खाना बांटा। रोज करीब एक हजार पैकेट तैयार हो रहे है। कोरोना वायरस से उपजी आपात स्थिति में नगर निगम ने अब खुद खाना तैयार करा रहा है। 21 दिन के लॉक डाउन में फंसे तमाम लोग जगह-जगह घरों में कैद है। प्रशासन की मदद के संग निगम ने भी कम्युनिटी किचन तैयार की है। रेलवे स्टेशन और कुंदनपुर ढक्का में किचन बनी है। यहीं से रोज एक हजार पैकेट तैयार हो रहे है। खाने की सूचना पर निगम टीमें दौड़ रही है। जगह-जगह पर लॉक डाउन में फंसे लोगों की कॉल मिलने पर निगम की गाड़ियां वहां खाना पहुंचाती है। सोमवार रात से निगम की किचन से खाने के पैकेट विभिन्न क्षेत्रों में बंटने लगे। मंगलवार को भी निगम की गाड़ियां जहां तहां दौड़ी। कोठीवाल नगर में मजदूर तबके के बीस लोग भी भूखे प्यासे मिले। निगम ने सूचना के बाद उन तक खाना पहुंचाया। सिंहमन हजारी, कुंदनपुर ढक्का समेत अन्य इलाकों में पहुंची निगम की गाड़ियों ने खाने के पैकेट बांटे। खानपान की कमान संभाले निगम के मुख्य संरक्षा अधिकारी अविनाश गौतम ने बताया कि जिस जगह से सूचना मिल रही है। निगम की गाड़ियां वहां पहुंच रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें