Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsFood Safety Department Conducts Raids and Sample Testing Ahead of Diwali
मिलावट के शक में छापेमारी, नमूने भरे (डिजिटल)

मिलावट के शक में छापेमारी, नमूने भरे (डिजिटल)

संक्षेप:

Moradabad News - खाद्य विभाग की टीम ने दिवाली के अवसर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 13 स्थानों पर छापेमारी की और चार नमूने लिए। इन नमूनों में मैदा, गुड़ और रसगुल्ला शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नमूनों...

Oct 16, 2025 12:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

खाद्य विभाग की टीम ने कुल 13 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कुल चार नमूने लिए। सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली के मौके पर बाजार में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। हमारी टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मैदा का एक दो गुड़ और एक छेना का रसगुल्ला का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपाशंकर ने गुड़ का नमूना, मैदा का हितेंद्र पाल ने और अभिनव ने मैदा का नमूना लिया। खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी की आशंका पर मौके पर टीम पहुंच कर नमूना ले रही है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स से हो रही तत्काल नमूनों की जांच मुरादाबाद।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फूड सेफ्टी ऑन व्हील का संचालन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त के अनुसार जिले भर में अलग अलग स्थानों पर वैन खड़ी करवाई जाती है जिसमें व्यापारी खाद्य सामग्री लेकर आते हैं वहीं मौके पर चेकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में संबंधित नमूने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी भी दे दी जाती है। एक दिन में अगर सिर्फ वैन से जांच होती है तो करीब बीस से पच्चीस नमूनों की जांच पूरी हो जाती है। इसके अलावा नमूने भरने और चेकिंग दोनों अभियान चलते हैं तो सिर्फ दस से पंद्रह नमूनों की त्वरित जांच हो पाती है।