Moradabad News: मनोरंजक कार्यक्रमों सहित की फूड पार्टी
Moradabad News: अस्तित्व फाउंडेशन और प्रगति कायस्थ सेवा संगठन ने मीता जौहरी के घर पर एक फूड पार्टी का आयोजन किया। सभी महिलाओं ने कम तेल में बने अपने-अपने व्यंजन साझा किए। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाद्य संरक्षण पहल के तहत हुआ। इसमें मनोरंजक गेम्स और गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Moradabad News: अस्तित्व फाउंडेशन एवं प्रगति कायस्थ सेवा संगठन ने आशियाना निवासी मीता जौहरी के आवास पर फूड पार्टी का आयोजन किया। इसमें सभी महिलाएं अपने अपने घर से कम तेल में बने व्यंजन बनाकर लाईं। आयोजक नीतू सक्सेना ने बताया पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खाद्य संरंक्षण अभियान के तहत की गई। सभी ने एक-दूसरे के व्यंजन शेयर किये। पार्टी में सरप्राइज गेम सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में नीतू सक्सेना, मीता जौहरी, अंजुला भटनागर, पूनम भटनागर, रजनी सक्सेना, स्मिता सक्सेना, वंदना सक्सेना, शशि सक्सेना, शालू, लकी, रेखा, शिवानी आदि शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


