Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsFlood Protection Plan for Bhikanpur Village in Moradabad
भीकनपुर : अब 25 करोड़ से बाढ़ से बचाव करेगा लोनिवि

भीकनपुर : अब 25 करोड़ से बाढ़ से बचाव करेगा लोनिवि

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद के कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र के भीकनपुर गांव के लिए बाढ़ से बचाव की नई योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग ने 2459.73 लाख की लागत से पुल और सड़क की सुरक्षा के लिए काम करने का प्रस्ताव तैयार किया है। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की सलाह पर स्थायी समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।

Mon, 1 Dec 2025 08:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र के भीकनपुर गांव को बाढ़ से बचाव की नई योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। अब नदी की धारा से पुल और सड़क की सुरक्षा के प्रबंध किए जांएगे। विभाग विशेषज्ञों की राय के आधार पर क्षेत्र में बाढ़ बचाव का प्रबंध करेगा। इस कार्य में 2459.73 लाख खर्च होंगे। भीकनपुर गांव के नजदीक पुल के एप्रोच कटने की वजह से क्षेत्र के 10 से अधिक गांव नदी की धारा से घिर गए थे। यहां रामगंगा नदी का पानी कई साल से खेती भी प्रभावित कर रहा है। बाढ़ के दिनों में क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों का कहना है कि अब शासन ने इस समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या के स्थाई निदान के लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर कार्य करने की योजना बनाई है। भीकनपुर पुल के दोनों ओर एप्रोच का निर्माण होगा। क्षेत्र के नाजरपुर से गोविंदपुर मार्ग पर यह स्थान स्थित है। लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट में 900 लंबाई में सड़क का निर्माण करेगा। पुल की सुरक्षा के लिए नदी को नियंत्रित करने के लिए बांध बनेगा। लोनिवि सेतु विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा गया है। इस धनराशि से भीकनपुर क्षेत्र में बाढ़ बचाव और सड़क सुरक्षा के स्थाई प्रबंध किए जाने हैं। सड़क निर्माण और बाढ़ बचाव का सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। अब शासन से 2459.73 लाख मांगे गए हैं। कमला शंकर चौधरी, मुख्य अभियंता लोनिवि