Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsFlood Prevention Measures in Bikanpur New 8m Wide Channel and Bridge Approaches
बिकनपुर: चैनल और पुल के दोनों ओर पक्का निर्माण को मांगे आठ करोड़

बिकनपुर: चैनल और पुल के दोनों ओर पक्का निर्माण को मांगे आठ करोड़

संक्षेप: Moradabad News - बिकनपुर क्षेत्र में बाढ़ बचाव के लिए 8 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा चैनल खोदा जाएगा। पुल के एप्रोच को मजबूत किया जाएगा और पत्थर की फिटिंग कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने 8 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव तैयार किया है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर काम 6 महीने में पूरा होगा।

Tue, 4 Nov 2025 09:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

बिकनपुर क्षेत्र में बाढ़ बचाव और पुल की सुरक्षा को आठ मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा चैनल खोदा जाएगा। पुल के दोनों ओर एप्रोच को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा। इसके लिए एप्रोच पर स्लोब बनेगा। जिसके ऊपर पत्थर की फिटिंग कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य का प्रस्ताव तैयार किया है। आरंभिक स्तर पर आठ करोड़ रुपये के व्यय का आगणन तैयार किया गया है। कई साल से रामगंगा-रझेड़ा नदी की वजह से बिकनपुर सहित क्षेत्र के करीब 20 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इस क्षेत्र को दलपतपुर से जुड़ी सड़क बिकनपुर होते कुंदरकी को जोड़ती है जबकि नदी की धारा बदलने की वजह से यह क्षेत्र कई साल से बाढ़ से जूझ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस साल बिकनपुर के पास स्थित पुल का दूसरा एप्रोच भी पानी में बह गया। उसके बाद सड़क मार्ग बंद हो गया था। दूसरे साल उत्पन्न ऐसे हालात के निदान के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों से जाच कराई गई। टीम ने इस मार्ग को बचाने और बाढ़ बचाव के उपाय के सुझाव दिए हैं। भारतीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय रुड़की के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद लोक निर्माण विभाग ने नई कार्य योजना तैयार की है। जिसके तहत मौजूदा पुल तक नदी को घुमाने का प्रयास होगा। इसके लिए चैनेल का निर्माण होना है। नदी की धारा बदलने के लिए करीब छह सौ मीटर चैनेज बनेगा। जिसके सहारे नदी को पुल के पार निकाला जाएगा। पुल के दोनों ओर 150 और 100 मीटर पत्थर युक्त एप्रोच बनेगा। एप्रोच के इस हिस्से को तीन मीटर बोल्डर बिछाया जाएगा। रामगंगा नदी से आठ मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा चैनल खोदा जाएगा। कोट विशेषज्ञ टीम के सुझाव के आधार पर चैनेल, ठोकर और ए्प्रोच का निर्माण होगा। नदी की धारा बदली जाएगी। अभी नदी पुल से 150 मीटर दूर बह रही है। इस कार्य के व्यय का आगणन तैयार हो गया है। 800 लाख रुपये की जरूरत होगी। शासन से परियोजना की मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। प्रक्रिया में एक माह का समय लगेगा। छह माह में कार्य पूरा होगा। - एसपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि