
बाढ़ में रौंडा-झौंडा क्षेत्र की फसलें डूबीं
Moradabad News - रौंडा-झौंडा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ ने किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसान उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं, अन्यथा उनकी...
रौंडा-झौंडा। चौकी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों किसानों की धान की फसल पूरी तरह डूब गई हैं। इससे उनकी पूरी फसलें नष्ट हो गई हैं। वे इस स्थिति से काफी दुखी हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार से उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। उड़द व धान की खेती करने वाले परेशान हैं। किसान अमर सिंह का कहना है कि बाढ़ से हुए नुकसान लोगों की स्थिति दयनीय हो है। राकेश ने बताया कि अगर उन्हें जल्द ही मुआवजा और राहत नहीं मिली, तो वे न केवल इस साल की फसल खो देंगे, बल्कि अगली फसल की बुवाई भी नहीं कर पाएंगे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




