नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने 135 रन से जीता मैच

नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने 135 रन से जीता मैच

संक्षेप:

Moradabad News - रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी द्वारा बुधवार को फस्ट उत्कर्ष मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने आरआर क्रिकेट एकेडमी को 135 रन से हराया। इस मैच में अंपायर...

Sep 10, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से बुधवार को फस्ट उत्कर्ष मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीक़ी ने किया। पहले दिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर और आरआर के क्रिकेट एकेडमी चंदौसी के बीच मुक़ाबला खेला गया जिसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। जिसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने मैच को 135 रन से जीत लिया। अंपायर की भूमिका में मोहम्मद सायम और शहजाद अहमद रहे। स्कोरर मौहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ मलिक, अमित कुमार त्यागी, रजत राज, राजकुमार, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।