Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsFirecracker Auction Polytechnic Bid Cancelled Parker College to Reauction
पॉलीटेक्निक, पार्कर कालेज व ट्रांसपोर्ट नगर में आतिशबाजी बाजार की नीलामी आज होगी

पॉलीटेक्निक, पार्कर कालेज व ट्रांसपोर्ट नगर में आतिशबाजी बाजार की नीलामी आज होगी

संक्षेप:

Moradabad News - आतिशबाजी की बोली में समय पर रकम नहीं जमा करने पर पॉलीटेक्निक मैदान की बोली निरस्त कर दी गई। पार्कर कॉलेज में 61 हजार की बोली लगी है, जिसके कारण दोबारा नीलामी होगी। ट्रांसपोर्ट नगर में कोई बोली लगाने...

Thu, 16 Oct 2025 12:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

आतिशबाजी बाजार में बोली लगाने के बाद समय से रकम नहीं करने पर पॉलीटेक्निक मैदान की बोली निरस्त कर दी गई। वहीं पार्कर कालेज में महज 61 हजार रुपए की बोली की वजह से दोबारा नीलामी होगी। ट्रंसपोर्टर नगर में कोई आया ही नहीं था। अब आज दोपहर एक बजे तीनों स्थानों की कलेक्ट्रेट परिसर में दोबारा नीलामी होगी। आगामी 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आतिशबाजी की बिक्री होगी। मंगलवार को बोली लगी तो पॉलीटेक्निक मैदान कांठ रोड के लिए दो ठेकेदारों के कम्टीशन में बोली बढ़ कर 7.85 लाख पहुंच गई। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक रकम जमा करनी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पर ठेकेदार जमा नहीं कर सके। वहीं पॉलीटेक्निक में फुटकर दुकानदारों ने एकत्र होकर सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की थी कि यहां ठेकेदार प्रति दुकान 50 हजार रुपए मांग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पार्कर कालेज के मैदान की बोली कुल 61 हजार रुपए तक ही लगी। माना गया कि कुछ लोगों यहां मोनोपॉली बना कर कम बोली लगी। सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे ने बताया कि पॉलीटेक्निक में हाई बोली तो रही पर समय से रकम नहीं जमा करने पर बोली निरस्त कर दी गई। पार्कर में कम बोली की वजह से और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए कोई आया नहीं था। अब दोबारा गुरुवार को तीनों स्थानों की नीलामी होगी। बुद्धि विहार उत्तरी दक्षिणी और मंडी समिति की नीलामी फाइनल हो चुकी है। इतनी दुकानें लगेंगी मंडी समिति 30 बुद्धि विहार उत्तरी 40 बुद्धि विहार दक्षिणी 40 पार्कर कालेज 50 पॉलीटेक्निक 50 ट्रांसपोर्ट नगर 10