ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादचूल्हे की चिंगारी से कपड़ों में लगी आग, महिला झुलसी

चूल्हे की चिंगारी से कपड़ों में लगी आग, महिला झुलसी

घर में चूल्हे पर खाना बनाते निकली चिंगारी से महिला के कपड़ों में आग गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफनी के गांव दुली का धर्मपुर निवासी सरिता का पति टिंकू मजदूरी...

चूल्हे की चिंगारी से कपड़ों में लगी आग, महिला झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 14 Apr 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में चूल्हे पर खाना बनाते निकली चिंगारी से महिला के कपड़ों में आग गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफनी के गांव दुली का धर्मपुर निवासी सरिता का पति टिंकू मजदूरी करता है। दोनों की छह साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है।

बताया गया कि रविवार सुबह के समय सरिता चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय चूल्हे से निकली चिंगारी सरिता के कपड़ों पर पड़ गई। चिंगारी से लाग लगने से सरिता बुरी तरह झुलस गई। चीखपुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाया और उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें