कुंदरकी में पूर्व विधायक के गेहूं के खेत में लगी भीषण आग

Apr 14, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मंगलवार सुबह पूर्व विधायक हाजी रिज़वान के खेत में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि पूरी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण हाई वोल्टेज बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड भी पहुंची थी।

कुंदरकी में पूर्व विधायक के गेहूं के खेत में लगी भीषण आग

क्षेत्र में मंगलवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। पूर्व विधायक हाजी रिज़वान के करीब 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। मंगलवार को ग्राम इधनपुर-फरेदी मार्ग स्थित पूर्व विधायक के खेतों में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक के परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज़ हवाओं और ऊंची लपटों के कारण आग पर काबू नही पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं मौके पर पहुंचे किसान नेता दानिश पाशा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी दी, जिस पर विभाग की ओर से कर्मचारियों को भेजने का आश्वासन दिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।