Moradabad News: 24 घंटे बाद भी सुलगता रहा मलबा, उठता रहा धुआं

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कटघर क्षेत्र के आरएच इंटरनेशनल फर्म में सोमवार को आग लगी। फैक्ट्री की आग भड़कने से 600 कर्मचारी बच निकले। अग्निकांड के बाद से फैक्ट्री बंद है और गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। आग बुझने के बावजूद मलबे में सुलगी आग बार-बार भड़क रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Moradabad News: 24 घंटे बाद भी सुलगता रहा मलबा, उठता रहा धुआं

Moradabad News: कटघर क्षेत्र के आरएच इंटरनेशनल फर्म में लगी आग का मलबा बुझने के 24 घंटे बाद तक सुलगता रहा। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक तीन बार आग भड़की। जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। अग्निकांड के बाद से मलबा बन चुकी फैक्ट्री बंद है। मंगलवार को गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात मिले, लेकिन किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। उधर अग्निकांड के बाद से फर्म मालिक का पक्ष अब तक सामने नहीं आया है। कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। थाना कटघर के रामपुर दोराहा क्षेत्र के जीरो पॉइंट के पास स्थित आर्केडिया अपार्टमेंट निवासी तस्लीम की गोट रोड पर आरएच इंटरनेशनल नाम से हैंडीक्रॉफ्ट फैक्ट्री और एक्सपोर्ट फर्म है।

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे फैक्ट्री के पैकिंग सेक्शन में अचानक आग लग गई थी। उस समय फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 600 कर्मचारी और मजदूर किसी तरह भाग कर बाहर निकले। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप लेकर पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था। फैक्ट्री में रखा सामान धू-धू कर जलता रहा। दीवारें टूट कर गिर गईं। टीनशेड भी टूट गया। दमकल की 18 गाड़ियों ने पांच घंटे से अधिक समय में काबू पाया था। मंगलवार को अग्निकांड से बर्बाद हुई फैक्ट्री खंडहर नजर आ रही थी। फैक्ट्री को पूरी तरह बंद कर उसके अंदर लोगों के आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई। मंगलवार दोपहर हिन्दुस्तान की टीम आग के बाद की स्थिति जानने पहुंची तो फैक्ट्री बंद मिली। फैक्ट्री गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने बताया कि आग बुझ गई है, लेकिन अंदर मलबा और सामान फैला हुआ है। इसीलिए मालिकान ने लोगों के प्रवेश को रोक दिया है। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि आग सोमवार को ही बुझा दी गई थी। लेकिन अंदर पॉलीथिन और अन्य कुछ सामानों के ढेर में जो आग लगी थी वह बार-बार सुलग रही थी। इसे देखते हुए दमकल की एक गाड़ी फैक्ट्री में ही लगा दी गई थी। सोमवार रात दो बार और मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुलगते हुए मलबे में आग भड़की थी, जिसे तत्काल बुझा दिया गया। हालांकि मंगलवार दोपहर तक रह-रहकर फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में धुआं उठता रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: 24 घंटे बाद भी सुलगता रहा मलबा, उठता रहा धुआं