
परीक्षा फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका
Moradabad News - गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की आज अंतिम तिथि है। अगर छात्र आज चूक गए तो उन्हें फिर मौका नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय ने पहले ही तीन बार तिथियों में विस्तार किया है। कुलपति ने स्पष्ट किया कि अब कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की आज अंतिम तिथि है। छात्र अगर आज चूक गए तो उन्हें मौका नहीं मिलेगा। विवि पहले ही तीन बार मौका दे चुका है। कुलपति का साफ आदेश है कि अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा। 29 दिसंबर तक फार्म भरने से करीब 15 हजार छात्र वंचित रह गए थे। साथ ही कई छात्रों की सीट लॉक नहीं हो सकी थी। विवि ने छात्रों को फार्म भरने के लिए तीन बार तिथियां बढ़ाई हैं। दो जनवरी तक फार्म भरने को कहा गया है। इसके अलावा इसी दिन सत्यापन भी किया जाएगा।
यह तय हो चुका है कि विवि पांच जनवरी से परीक्षा नहीं करा पाएगा। बता दें कि विवि ने पहले फार्म भरने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया था। बाद में तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर व 29 दिसंबर तक का मौका दिया। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया है कि कुछ कॉलेजों की कमी के कारण कई छात्रों की सीट लॉक नहीं हो सकी थी। इसके अलावा भी कई छात्र फार्म भरने से वंचित रह गए थे। ऐसे में उन्हें एक और मौका दिया गया है। दो जनवरी के बाद से कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




