Moradabad News: अब चिकित्सालयों में तेरह कंपनियों से होगी होम्योपैथिक दवाओं की आपूर्ति

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मीठी गोली (होम्योपैथी दवा) की कमी नहीं पड़े इसके लिए आयुष मंत्रालय ने विशेष पहल की ह

Moradabad News: अब चिकित्सालयों में तेरह कंपनियों से होगी होम्योपैथिक दवाओं की आपूर्ति

Moradabad News: राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मीठी गोली (होम्योपैथी दवा) की कमी नहीं पड़े इसके लिए आयुष मंत्रालय ने विशेष पहल की है। अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए अब तेरह मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। यह अनुबंध होने के बाद मुरादाबाद के सोलह राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालयों में अब छह कंपनियों की निर्मित दवाएं पहुंची हैं। सात और कंपनियों की दवाओं की जल्द आपूर्ति संभावित है। अभी तक, दवा आपूर्ति के लिए सिर्फ दो कंपनियों के साथ ही अनुबंध था। जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ.वीएस मलिक ने बताया कि कंपनियां बढ़ने से दवाओं की आपूर्ति सुचारू बने रहने की संभावना बढ़ गई है।

किसी एक कंपनी में दवा की कमी होने पर वह दूसरी कंपनी द्वारा सप्लाई कर दी जाएगी। अस्पतालों में दवा की उपलब्धता मदर टिंक्चर, डाइलूशन व बायो केमिक के रूप में की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।