Moradabad News: अफसानों की एक शाम, नुसरत शम्सी के नाम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादMoradabad News: सोमवार को शहर के असालतपुरा पक्का बाग में 'अफसानों की एक शाम नुसरत शम्सी के नाम' महफिल का आयोजन हुआ। एलिफ नाज़िम की अध्यक्षता में हुई इस महफिल की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई। कई शायरों ने नुसरत शम्सी की तारीफ में कलाम पेश किए। सभी शायरों को सम्मानित किया गया।

Moradabad News: शहर के असालतपुरा पक्का बाग में सोमवार को अफसानों की एक शाम नुसरत शम्सी के नाम महफिल का आयोजन किया गया। महफिल की अध्यक्षता एलिफ नाज़िम की व संचालन ज़ेबा नाज़ ने किया। महफिल की शुरूआत कुरान की तिलावत व इस्लाम अर्शी ने हम्दो नात से की। महफिल में शायर कासिम मुरादाबादी, नदीम राई, ज़िया ज़मीर, शबनम अंसारी, आरिफा मसूद अम्बर ने नुसरत शम्सी की शान में कलाम पेश किए। महफिल में आयोजकों द्वारा सभी शायरों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर इरफान अली, मुजाहिद अख्तर, बीना आफताब, शकीला हसन, अतहर मसूद, मास्टर ज़फर आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


