तेज रफ्तार बाइक- ई-रिक्शा से टकराई, हादसे में युवक की मौत एक घायल
Moradabad News - शाहबाद रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

शाहबाद रोड पर डॉक्टर देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ई- रिक्शा में जा टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां दोनों युवको को जिला अस्पताल को रेफर किया ,जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि एक की गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुस्तमनगर सहसपुर निवासी रेहान पुत्र मोबिन तथा थावंला रोड निवासी 18 वर्षीय अनस पुत्र जमील बाइक से धर्मपुर कलां की ओर से बिलारी की ओर आ रहे थे।
इसी बीच इंटर कॉलेज के पास में बाइक, ई रिक्शा से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा दिया। जहां से जिला अस्पताल को रेफर किया गया। जहां अनस की मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरे गाली बक रिहान को गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अनस का शव गांव पहुंचा, सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना पर बड़ी तादात में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। देर शाम युवक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


