
ट्रैक्टर तिरंगा मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
Moradabad News - अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने 13 अगस्त को ठाकुरद्वारा में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की रणनीति तय की। इस मार्च में किसानों की विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा, जिनमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार...
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कैंप कार्यालय रामूवाला गणेश पर जिला सचिव हर स्वरूप सिंह की अध्यक्षता में जिला कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 13 अगस्त को ठाकुरद्वारा में होने वाले ट्रैक्टर तिरंगा मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। जिसमें अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा किसान सभा उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन तथा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जिसमें राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को सौंपा जाएगा। जिसमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की समस्त फसलों का एमएसपी घोषित करना तथा खरीद का गारंटी कानून बनाना।
स्मार्ट मीटर लगाना बंद करना। बिजली के निजीकरण पर रोक लगाना। 60 वर्ष के बाद सभी किसानों मजदूरों को 10000 रुपए प्रति माह जीवन यापन हेतु पेंशन का कानून बनाना आदि मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। इस दौरान किसान नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों को इस समय यूरिया उर्वरक की विशेष रूप से जरूरत है और किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और जहां कहीं खाद उपलब्ध कराया जाता है तो यूरिया के एक बोरे के साथ नैनो यूरिया की बोतल या अन्य सामग्री जबरदस्ती किसान को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है तत्काल समस्त किसान सेवा सहकारी समितियों उर्वरक केंद्रों पर यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाए और यूरिया और उर्वरक के साथ नैनो यूरिया व अन्य सामग्री जबरदस्ती देने पर रोक लगाई जाए। इस दौरान कामरेड वीर सिंह, दयाराम साहनी, सुरेंद्र सिंह ,नरेश सिंह, जगदीश सिंह पांडे आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




