12 मार्च को संसद घेराव को दिल्ली जाएंगे किसान
Mar 05, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - भारत-अमेरिका के ट्रेड डील और जीबीजी रामजी के विरोध में 12 मार्च को किसान दिल्ली पहुंचेंगे। मुरादाबाद से बड़ी संख्या में किसान आएंगे, जिनका नेतृत्व सत्येंद्र सिंह करेंगे। संगठन संसद का घेराव करेगा और मनरेगा के मुद्दे पर भी आवाज उठाएगा।

भारत-अमेरिका के ट्रेड डील और जीबीजी रामजी का विरोध करने के लिए 12 मार्च को देश भर से किसान दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के प्रबल प्रताप शाही ने कहा कि मुरादाबाद से भारी संख्या में किसानों को दिल्ली पहुंचने का आश्वासन दिया है। मुरादाबाद से किसान नेता सत्येंद्र सिंह टीम की अगुवाई करेंगे। संगठन ट्रेड डील और मनरेगा के मुद्दे पर संसद का घेराव करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


