कल से भाकियू असली महाराष्ट्र के किसानों के समर्थन में दूध सब्जी सड़कों पर फेकेगी। विरोध प्रदर्शन का यह तरीका महाराष्ट्र में अपनाया जा रहा है। स्वामिनाथन आयोग की शिफारिशें लागू करने और कर्ज मुक्त किसान का नारा देकर किसान एकजुट होंगे। हाल में ही यहां एक किसान सम्मेलन किया गया है। महाराष्ट्र किसान आंदोलन से जल रहा है। सरकार के विरोध में किसान सड़कों पर उतर चुके हैं। सब्जियां, फल और दूध आदि सड़कों पर बिखेर कर विरोध कर रहे हैं। इसी का समर्थन भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने पूरे पश्चिमी यपी में आंदोलन का ऐलान किया। हरपाल सिंह ने कहा कि पश्चिमी यूपी में भी किसान महाराष्ट्र के किसानों के समर्थन में दूध, सब्जी सड़कों पर बिखेर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हरपाल सिंह ने कहा कि देश भर के किसानों की एक ही समस्या है। स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशें लागू हों। यह मांग अर्से से चली आ रही है। सरकार सुन नहीं रही। कर्जमाफी के लिए भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी को लेकर एकबार फिर चार जून से आंदोलन का बिगुल बजेगा। महाराष्ट्र के किसानों से इस सिलसिले में वार्ता हुई है। भाकियू असली समर्थन में उतरी है।
अगली स्टोरी