
क्रय एजेंसियों ने डंप किया धान, किसान परेशान
Moradabad News - क्रय एजेंसियों की लापरवाही के कारण किसानों के लिए धान बेचना मुश्किल हो रहा है। मुरादाबाद में 47 केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है, लेकिन खरीद केंद्रों पर धान का स्टाक डंप है। अब तक कुल 14373 एमटी धान की खरीद हो चुकी है, जो लक्ष्य का सिर्फ 14 फीसदी है।
क्रय एजेंसियों की लापरवाही से किसानों के लिए धान बेचना मुश्किल हो रहा है। तमाम क्रय केंद्रों पर एजेंसी वाले किसानों को यह कहकर लौटा रहे हैं कि उनके यहां धान का स्टाक लगा है वह धान रखेंगे कहां इसलिए बाद में आएं। किसान ऐसे में बाहर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। मुरादाबाद में 47 केंद्रों से धान खरीद की जा रही है। अब तक 14373 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का करीब 14 फीसदी है। सबसे बड़ी समस्या है कि धान खरीद केंद्रों पर डंप है। एजेंसी के मुताबिक देखें तो पीसीएफ ने 2672 एमटी धान खरीदा मिलर्स को डिलिवरी हुई सिर्फ 70 एमटी, यूपीएसएस ने 1491 एमटी धान खरीद की जबकि डिलिवरी की गई सिर्फ 28 एमटी, इसी तरह यूपीएसएस ने धान खरीदी 1171 एमटी और डिलिवरी हुई 43 एमटी।
आंकड़ों से साफ है कि क्रय केंद्रों पर कितना धान डंप पड़ा है। वहीं खाद्य विभाग ने कुल खरीद 9000 एमटी की है इसके सापेक्ष डिलिवरी 1717 एमटी की है। एफसीआई ने 37 एमटी धान खरीदा पर डिलिवरी शून्य है। खाद्य विभाग ने सबसे ज्यादा डिलिवरी खरीद के सापेक्ष्य की है। तमाम किसान क्रय केंद्रों पर जाते हैं तो क्रय एजेंसी वाले उनसे यह कह देते हैं कि अभी जगह नहीं धान रखेंगे कहां ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ता है। डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने बताया कि आज से धान उठान तेज हो गई है। जल्द ही क्रय केंद्रों से तेजी से डिलिवरी होगी। 1.3 लाख एमटी खरीद का लक्ष्य 14373 एमटी कुल खरीद अब तक 13.95 फीसदी खरीद हो सकी अब तक 1858 एमटी धान की उठान क्रय केंद्रों से

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




