थावंला गांव में बिजली समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के पदाधिकारियों ने थावंला गांव में बिजली समस्या को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्युत लाइन चार किलोमीटर घूम कर आ रही है और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

थावंला गांव में बिजली समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के पदाधिकारियों ने थावंला गांव में बिजली समस्या को लेकर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। सोमवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने कहा थावंला गांव में विद्युत लाइन चार किलोमीटर घूम कर आ रही है जबकि गांव से बिजली घर की दूरी मात्र 1 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आ रहा है, जिसकी वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिन भर में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सफीलपुर फीडर के जेई का व्यवहार आम लोगों के प्रति अच्छा नहीं है।इस

दौरान तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन,मंडल सचिव रेहान पाशा, हाजी अख्तर हुसैन, गुड्डू कुरेशी, अभिनव चौधरी, डॉक्टर बिलाल, सरफराज हुसैन, वसीम हुसैन,इरफान हुसैन, कामरान अंसारी, धर्म सिंह जाटव, गुड्डू कुरेशी, मोहम्मद जिलानी, बबलू यादव, बलवीर ठाकुर, वीरपाल सिंह यादव,कमलेश जाटव,सानू कुरैशी आदि सहित भारी तादात में किसान मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।