Moradabad News: फसलों की बर्बादी में सरकारी सहायता की राह देख रहे किसान
Moradabad News: फोटो... मूंढापांडे क्षेत्र के किसान पानी खेतों से घटने के बाद भी चिंता में मुरादाबाद,

Moradabad News: कई रोज से नदी और बारिश के पानी से जूझ रहे किसानों को प्रशासन की सहायता का इंतजार है। मूंढापांडे क्षेत्र के हजारों किसान मुख्यमंत्री के त्वरित सहायता के निर्देश के क्रियान्वयन नहीं होने से गुस्से में है। कृषि विभाग फसल बीमा कंपनी के साथ खेतों के हालात का विवरण जुटा रहा है। जबकि, राजस्व विभाग की टीमों के क्षेत्रों में घूमने से किसानों की उम्मीदें बढ़ी हैं। रामगंगा और कोसी की मार से मूंढापांडे क्षेत्र के हजारों किसानों परेशान हैं। लालपुर तीतरी के अमृत पाल सिंह, सत्येंद्र कुमार का कहना है कि सरकार के त्वरित मुआवजा देने की घोषणा का हमें कोई लाभ नहीं मिला है। रनियाठेर के सतपाल प्रधान, जयपुर बिसात के संजू, हिरनखेड़ा के सोनू का कहना है कि पानी खेतों से उतर रहा है। धान के साथ उरद और बाजरा की 50 प्रतिशत खेती प्रभावित हो गई है। जयतपुर बिसात में जिलाधिकारी भी आए थे। रनियाठेर और आसपास में एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारी घूम चुके हैं। मगर, कोई सहायता नहीं मिला है。
क्या कहते हैं उप निदेशक कृषि
नदी के पानी बढ़ने से धान, गन्ना, उरद सहित सब्जी की खेती के नुकसान और किसानों की मदद के सवाल पर उप कृषि निदेशक रविकांत सिंह ने बताया कि त्वरित मदद राजस्व प्रशासन की ओर से किया जाएगा। पानी से खरीफ की फसलों पर बहुत प्रभाव नहीं पड़ा है। धान तो पानी की ही फसल है। कृषि विभाग के कर्मचारी सर्वे कर रहे हैं।


