कीटनाशकों पर 75 और 50 परसेंट की मिलेगी छूट
मुरादाबाद में खरीफ अभियान के लिए किसानों को राहत मिली है। कृषि विभाग ने कीटनाशकों का भंडार भर लिया है और ट्राइकोडर्मा पर 75% छूट दी गई है। अन्य दवाओं पर 50% छूट मिलेगी। किसानों को पहले पूरा मूल्य चुकाना होगा, बाद में छूट की राशि वापस की जाएगी।

मुरादाबाद। खरीफ अभियान में जुटे किसान भाइयों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग ने कीटनाशकों का भंडार भर लिया है, इसके लिए ब्लॉक वॉर कृषि रक्षा इकाइयों से दावों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पहली बार ट्राइकोडर्मा के दर में भारी कटौती की गई है। यह कीटनाशक 75 प्रतिशत छूट के साथ किसानों को दिया जाएगा। जबकि, बाकी अन्य सभी दवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी आरपी सिंह के अनुसार किसानों को पहले संपूर्ण मूल्य का भुगतान करना होगा। इसके बाद खाते में छूट की धनराशि वापस कर दी जाएगी। खेतों में फंगल इन्फेक्शन कम करने की दवा ट्राइकोडर्मा है।
शासन की ओर से इसकी कीमत पर 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


