भाकियू ने मुरादाबाद में एम्स स्थापना की मांग दोहराई

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुरादाबाद में एम्स की स्थापना की मांग की है। किसानों ने गन्ना मूल्य, विद्युत, और अन्य समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता से किसान परेशान हैं। बैठक में गन्ने की प्रजातियों और स्कूल फीस बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगाने की बात भी की गई।

भाकियू ने मुरादाबाद में एम्स स्थापना की मांग दोहराई

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राजेश चौहान गुट ने मुरादाबाद में एम्स की स्थापना की मांग की है। इसके साथ ही गन्ना मूल्य, विद्युत सभी समस्याएं रखीं। भाकियू (अराजनैतिक) के सम्मेलन में पश्चिम यूपी में एक एम्स की स्थापना पर जोर दिया गया। किसानो ने कहा कि केसीसी में बीमा राशि जबरन काट ली जाती है। रेन्युवल की अवधि एक साल की ही इसे 5 साल किया जाए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि शिक्षा में समानता नहीं है। प्राइवेट स्कूलों में हर साल फीस बढ़ा दी जाती है। इस पर अंकुश लगे। स्मार्ट बिजली के मीटर अभी तक वापस नहीं हुए इनको वापस लिया जाए। भरपूर बिजली मिले। जिलाध्यक्ष सतीश काजला ने कहा कि गन्ने का दाम बढ़ाया जाए। समय से भुगतान किया जाए। बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि नियम बना दिया गया है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री खाद नहीं मिलेगी पर इससे तमाम किसान परेशान हैं। फार्मर रजिस्ट्री गांवों में पहुंच कर बनाई जाए। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा व युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा तो उतरेंगे। कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष चौधरी सतीश काजला किया एवं संचालन खिलेंदर सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सूरज सिंह ने की। संभल के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव, वीरेश यादव युवा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे。

यह मुद्दे प्रमुखता से उठे

क्रेडिट कार्ड पर बीमा का प्रीमियम नहीं काटा जाए

क्रेडिट कार्ड का रेन्युवल पांच साल में किया जाए

सभी स्मार्ट मीटर जल्द हटवाने का काम किया जाए

निजी स्कूलों की फीस बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगाएं

गन्ना मूल्य बढ़ाया जाए, समय से भुगतान भी हो

किसानों की विकसित गन्ना प्रजातियां भी बोई जाएं

फार्मर रजिस्ट्री की खाद में अनिवार्यता अभी न रहे

यह लोग भी रहे

मंडल सचिव चौधरी राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहित चौधारी, जीतू सागर दिनेश चौधरी, मोहम्मद इस्तर खान, रमाकांत सैनी, हिम्मत सिंह सैनी, मुनाजिर अली, अमरपाल सिंह, गंभीर सिंह, राजवीर सिंह, अंकुर चौधारी यादव, कपिल चौधारी, विक्की चौधारी, संजीव सिंह सहरावत, ज्योति चौहान, मनवीर सिंह यादव, शेखर ठाकुर, प्रहलाद सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह, सुमित चौधारी, चौधरी नरेंद्र पाल सिंह, सोमन्त सिंह, शिवानी, प्रदीप कुमार, विशाल चौधारी, नीरज रुहेला, अमन कुमार सैनी, जकी खान, नितिन शर्मा, देवेंद्र सिंह गांधी, सुनील चौधारी, राजवीर सिंह, प्रेम शंकर सिंह यादव. सत्येंद्र लाठर, राजू चौधरी आदि रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसान यूनियन ने किस समस्या पर जोर दिया है?
किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य, विद्युत, और एम्स की स्थापना की मांग की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।