किसान दिवस : प्रगतिशील, नवाचारी सभी किसानो को मिलेगा मंच

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

किसान दिवस में जैविक बाजार समेत कई मुद्दे किसानों ने रखे। एफपीओ को आधा घंटा दिया जाएगा। नवाचारी किसानों ने उत्पादों की बिक्री के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन बाजार की मांग की। जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। सभी संगठनों को 10-10 प्रतिनिधियों के साथ आने के लिए कहा गया।

किसान दिवस : प्रगतिशील, नवाचारी सभी किसानो को मिलेगा मंच

किसान दिवस में जैविक बाजार समेत कई मुद्दे किसानों ने रखे। यह भी तय किया गया कि एफपीओ को भी आधा घंटा दिया जाएगा। प्रगतिशील और नवाचारी किसानों को भी बात रखने का प्लेटफार्म मिलेगा। नवाचारी किसान आरेन्द्र बड़गोती एवं राजेश कुमार ने जैविक उत्पादों (गुड़, शहद आदि) की बिक्री को ऑनलाइन, ऑफलाइन बाजार उपलब्ध कराने की मांग की। दो किसानों ने विद्युत विभाग से संबंधित समस्यायें रखी। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने एक्सईएन विद्युत से कहा समस्या का निराकरण करें। एसडीएम सदर से कहा नवाचारी किसानों को बाजार मुहैया करवाया जाए। उप कृषि निदेशक से कहा तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस में प्रगतिशील किसान, दो सोलर पम्प लाभार्थी, दो कृषि वैज्ञानिक, जो अपने साथ 3 नवाचारी कृषको को लाएंगे। मत्स्य पालन करने वाले 3 किसान, 5 पशुपालक 5 गन्ना किसान, उद्यान विभाग के शहरी ग्रामीम 5-5 किसान इसी तरह सहकारिता, फसल बीमा, दुग्ध उत्पादन वाले पांच पांच किसान रहेंगे। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी, लीची, मोती, जैविक कृषि, मिलेट्स से संबंधित दस किसान दस एफपीओ से संबंधित, प्रत्येक किसान संगठन के 10-10 किसान प्रतिनिध रहेंगे। बैठक की शुरूआत के आधा घंटे कृषि बैठक, आधा घंटे एफपीओ की बैठक एवं एक घंटा किसान दिवस बैठक होगी। डीएम के निर्देश पर एक ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें किसान संदेश भेज सकेंगे समाधान किया जाएगा। सभी अफसर अनिवार्य रूप से रहेंगे.

किसान संगठनों की वार्ता

शासनादेश के क्रम में किसान दिवस में किसान संगठन, प्रगतिशील किसानों से वार्ता करनी है। सभी को इसी क्रम में सभी संगठनों को सूचना दी गई कि वह वह अपने दस दस प्रतिनिधि लेकर आएं इससे ज्यादा नहीं। पूर्व में देखने में आ रहा था कि एक ही संगठन के 70-80 तक किसान आ जाते थे जिससे अन्य यूनियन के किसानों को बोलने का मौका नहीं मिलता था। अब किसान संगठनों के 10-10 और नवाचारी प्रगतिशील समेत अन्य किसानों के मौजूद रहने की व्यवस्था लागू की गई है जो आगे भी रहेगी.

डा. राजेंद्र पैंसिया, जिलाधिकारी मुरादाबाद

सामान्य प्रश्न

किसान दिवस में किस मुद्दे पर चर्चा हुई?
किसान दिवस में जैविक बाजार समेत कई मुद्दे किसानों ने रखे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।