सांप के काटने से गई किसान की जान
क्षेत्र गांव अमरपुर काशी में एक किसान धान सिंह सैनी को सिंचाई के दौरान सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में परिवार उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गया, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ती गई। अंततः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में दुख और संकट का माहौल है।

क्षेत्र गांव अमरपुर काशी में फसल की सिंचाई करने के दौरान किसान के पैर में सांप में काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग झाड़ फूंक करने वालों के यहां ले गए, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना रविवार की दोपहर को हुई, जब अमरपुरकाशी में 40 वर्षीय किसान धान सिंह सैनी खेत में सिंचाई कर रहे थे ,इसी बीच सांप ने पैर में काट लिया,साहस करके हाथ में किसान ने बंध लगाया और घर तक पहुंच गए।
परिवार के लोग झाड़फूंक करने वालों के लिए ले गए लेकिन तब तक हालत बिगड़ती चली गई बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा दो बेटे आकाश, दक्ष के अलावा दो बेटियां चंचल और वंशिका हैं। किसान की मौत से घर पर संकट आ गया है। वजह घर में कमाने वाला था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


