यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ने के विरोध पर किसान से मारपीट,केस

Mar 11, 2026 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - किसान राजपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके गांव के दो लोगों ने उसके खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर उसे गालियाँ दीं। बाद में आरोपी उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ने के विरोध पर किसान से मारपीट,केस

खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर किसान के साथ गाली गलौज की गई, बाद में उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की। शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी राजपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि बीती 1 मार्च की सुबह में अपने खेतों पर टहलने के लिए गया था। आरोप है कि उसके गांव के यशपाल सिंह पुत्र रामसरन व संजय उर्फ काले उसके खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ रहे थे।

जब उसने पेड़ उखाड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी, जिस पर वह अपने घर आ गया। आरोप यह भी है कि यशपाल और संजय अपने साथ गौरव व अन्य परिवार वालों को लेकर उसके घर में घुस आए और उसके व उसके परिजनों के साथ काफी मारपीट की और उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।