Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsFarmer Assaulted by Neighbors Over Field Boundary Dispute in Nanhuwala
 मेढ़ काटने को लेकर चले लाठी डंडे,मां- बेटे को किया घायल

मेढ़ काटने को लेकर चले लाठी डंडे,मां- बेटे को किया घायल

संक्षेप:

Moradabad News - नन्हूवाला के जयवीर ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी काश्तकारों ने उसकी खेत की मेढ़ काटने पर उससे मारपीट की। जब वह जान बचाकर घर आया, तो आरोपी उसके घर में घुसकर उसकी और उसकी मां की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Nov 19, 2025 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मेढ़ काटने का विरोध करने पर पड़ोसी काश्तकारों ने किसान के साथ मारपीट की जब वह जान बचाकर घर आ गया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के नन्हूवाला निवासी जयवीर पुत्र राम सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही पड़ोसी के काश्तकारों ने उसकी खेत की मेढ़ काट दी। जानकारी मिलने पर बीती 16 नवंबर किसान करीब 4:00 बजे जब वह अपने खेत पर पहुंचा तो वहां पर आरोपी राजेंद्र सिंह, राजू सिंह,राम सिंह पुत्रगण उदल सिंह व अरुण, अमन और अतुल ने गाली गलौज करते हुए उस पर हमला बोल दिया, किसी तरह वह जान बचाकर अपने घर पहुंचा तो आरोपी हाथों में लाठी डंडे और हथियार लेकर घर में घुस आए व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, उसके हाथ में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब मां ने बचाना चाहा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।