Moradabad News: सहकारी समिति में अध्यक्ष ने बेटे को बनाया लिपिक किसान परेशान

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: किसानों ने क्षेत्र की सहकारी समिति के अध्यक्ष पर अपना बेटा क्लर्क बनाकर अवैध भर्ती और खाद वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आंकड़े के अनुसार, अध्यक्ष की संतान ने यूरिया खाद वितरण में अड़चनें पैदा कीं और धन की मांग की। किसानों ने इस मामले की जांच की मांग की है।

Moradabad News: सहकारी समिति में अध्यक्ष ने बेटे को बनाया लिपिक किसान परेशान

Moradabad News: क्षेत्र की सहकारी समिति में समिति अध्यक्ष पर अपने ही बेटे को क्लर्क बना देने का आरोप किसानों ने लगाया है। किसानों ने खाद वितरण में अवैध वसूली व अभद्र व्यवाहार की शिकायत भी की। छजलैट की सहकारी समिति अकबरपुर सिंहाली के 2023चुनाव में सीमा देवी को निर्विरोध सभापति बना दिया गया इसी समय एक कर्मचारी रिटायर हुए उन्ही के स्थान पर समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे सत्यम को क्लर्क के पद कर अवैध रुप से नियुक्त कर दिया गया। किसानों सतवीर सिंह उपसभापति,हरिओम शार्मा,ओमकार सिंह यशपाल सिंह,जगतसिंह ने सहायक निबंधक सहकारिता मुरादाबाद को प्रार्थना पत्रदेकर बताया कि लिपिक के पद पर आने के बाद से समिति अध्यक्ष के बेटे ने यूरिया खाद का वितरण करने का काम अपने पास रखा, आरोप यह भी है कि किसानों को खाद तब मिलती है जब प्रति यूरिया बैग पर अतिरित रकम मिलती है यह भी आरोप है कि वह खाद पहले अपने रिस्तेदारों व जानने वालों को ही देता है शिकायत की बात कहने पर अपनी पहुंच ऊपर तक होने की बात करते हैं।

किसानों ने आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMoradabad News: सहकारी समिति में अध्यक्ष ने बेटे को बनाया लिपिक किसान परेशान