ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबाद बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में फैक्ट्री कर्मी गंभीर घायल

बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में फैक्ट्री कर्मी गंभीर घायल

शरीफनगर सुरजननगर रोड पर शनिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें फैक्ट्रीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिंताजनक हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल...

 बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में फैक्ट्री कर्मी गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 02 Feb 2020 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

शरीफनगर सुरजननगर रोड पर शनिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें फैक्ट्रीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिंताजनक हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।सुरजननगर निवासी दुष्यंत कुमार (55) बिजनौर धामपुर स्थिति शुगर मिल में केमिस्ट है। वह प्रतिदिन बाइक से फैक्ट्री आता जाता था। शनिवार शाम फैक्ट्री से वापस लौटते समय उनकी बाइक शरीफनगर सुरजननगर रोड पर भूतपुरी के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक दुष्यंत कुमार सड़क पर गिरकर गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री कर्मी को अपने वाहन से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि बाइक का हैंडिल दुष्यंत कुमार के पेट में घुस गया था। अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें