Moradabad News: मेले में कुश्ती का आयोजन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कुंदरकी विधानसभा कुंदरकी की ग्राम पंचायत गुरेर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित छड़ियों के मेले के समापन अवसर पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आ

Moradabad News: मेले में कुश्ती का आयोजन

Moradabad News: कुंदरकी। विधानसभा कुंदरकी की ग्राम पंचायत गुरेर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित छड़ियों के मेले के समापन अवसर पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लखनऊ के राजू पहलवान और गुरेर के राशिद पहलवान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में राशिद पहलवान विजयी रहे। विजेता को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं मूंढापांडे के रविंद्र पहलवान और अजमेरी के बाबर पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि बराबर-बराबर प्रदान की गई। इस दौरान विधायक रामवीर ने कहा कि कुश्ती ग्रामीण खेल परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विधायक ने सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित छड़ियों के मेले के सफल समापन पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: मेले में कुश्ती का आयोजन