भूपेंद्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर बिलारी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - हाल ही में यूपी सरकार में कैबिनेट विस्तार के दौरान मुरादाबाद के भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिलारी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने भूपेंद्र को समर्पित और लोकप्रिय नेता बताया और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद जताई।

भूपेंद्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर बिलारी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

यूपी सरकार के हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मुरादाबाद जनपद के छजलैट ब्लॉक निवासी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बिलारी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंडल बिलारी स्थित चेयरमैन रघुराज सिंह यादव के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी मनाई, एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रविवार को कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और लोकप्रिय नेता हैं।

उन्होंने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने से मुरादाबाद जनपद की सरकार में भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। इस दौरान चेयरमैन रघुराज सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, मेघपाल सिंह, वीरपाल कोहली, शरद गुप्ता, नवनीत यादव, राजीव शर्मा, रविंद्र चौधरी, शरद यादव, मोअज्जम अली, अंकुश चौधरी, निहाल सिंह, दिनेश प्रजापति, हेमंत शर्मा, प्रेमपाल पासी, सनी सक्सेना, अरविंद नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।