तलाक के बाद पूर्व पति महिला के फोटो-वीडियो वायरल कर तुड़वा रहा रिश्ता

Jan 17, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला का पूर्व पति तलाक के बाद उसे परेशान कर रहा है। उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तलाक के बाद पूर्व पति महिला के फोटो-वीडियो वायरल कर तुड़वा रहा रिश्ता

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तलाक के बाद महिला का पूर्व पति उसका रिश्ता कहीं और नहीं होने दे रहा है। आरोपी पूर्व पति ने महिला के तलाक से पहले के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पति और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह हरथला चौकी क्षेत्र के आजादनगर बिशनपुर रोड निवासी युवक से हुआ था। बीते 26 सितंबर 2025 को दोनों का तलाक हो गया।

अब आरोपी पूर्व पति तलाक से पहले के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने किसी साथी से एडिट कराके सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। ऐसा करके वह महिला को बदनाम करने के साथ ही रिश्ता तुड़वा देता है। महिला के परिजनों ने कई बार आरोपी के घर इसकी शिकायत की लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने दहेज में जो बाइक आरोपी के नाम बुक कराई थी वह भी ट्रांसफर करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी पूर्व पति और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ प्रताड़ित करने, धमकी देने, अवैध रूप से पैसे मांगने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।