ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादभीषण गर्मी ने निकाला आबादी का पसीना

भीषण गर्मी ने निकाला आबादी का पसीना

मौसम की बेरुखी के चलते गर्मी के तेवर तल्ख बने हैं। उमस भरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। जन जीवन अस्त-व्यस्त है। सिंचाई का संकट गहरा गया...

भीषण गर्मी ने निकाला आबादी का पसीना
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 23 Jun 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। संवाददाता

मौसम की बेरुखी के चलते गर्मी के तेवर तल्ख बने हैं। उमस भरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। जन जीवन अस्त-व्यस्त है। सिंचाई का संकट गहरा गया है। धान की रोपाई प्रभावित हुई है।

बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली थी। मौसम सुहावना बना था। किसानों के चेहरे खिले थे। लेकिन अब बीते तीन दिन से न तो बारिश हो रही है न ही बादल उमड़ रहे हैं। मौसम साफ है। गर्मी के तेवर तल्ख बने हैं। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी लोगों के होश उड़ा रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। उधर, मौसम की बेरुखी को देख किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया है। इस समय फसलों को सबसे अधिक सिंचाई की जरुरत है। जिले में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है लेकिन बारिश न होने से किसान सिंचाई का संकट झेल रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने जल्द मानसूनी बारिश शुरू होने की उम्मीद जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें