जिले के 280 बच्चे देंगे अटल विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Mar 07, 2026 02:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता मंडल के अटल श्रमिक आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार आठ मार्च को आयोजित होने जा रही है। जिसमें 280 बच्चे शामिल होंग

जिले के 280 बच्चे देंगे अटल विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

वरिष्ठ संवाददाता मंडल के अटल श्रमिक आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार आठ मार्च को आयोजित होने जा रही है। जिसमें 280 बच्चे शामिल होंगे। इन बच्चों ने अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अपना आवेदन किया है। सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने बताया कि मंडल के अटल श्रमिक आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पिछले वर्ष की तुलना में पंजीकृत बच्चों की संख्या बढ़ी है। विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा रविवार को मुरादाबाद में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। मंडल के प्रत्येक जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मुरादाबाद जिले के बच्चों का केंद्र चित्रगुप्त इंटर कॉलेज निर्धारित किया गया है। कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक और कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।