महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
Moradabad News - ग्रामोदय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के छठे दिन महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा को महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।...

ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुर काशी में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं को को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा लोगों को जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं के सशक्तिकरण की वर्तमान में अत्यधिक आवश्यकता है और इसका सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है। महात्मा गांधी ने कहा था कि शिक्षित महिला तीन पीढ़ियों को प्रभावित करने का काम करती है,जबकि एक पुरुष शिक्षा प्राप्त करके अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित हो जाता है। एक पढ़ी-लिखी महिला समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है और अपने अधिकारों का हनन होने पर उनके खिलाफ आवाज उठा सकती है। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक हो जाता है कि महिलाओं को शिक्षित किया जाए। इस अवसर पर दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉक्टर मनोज प्रताप सिंह एवं डॉक्टर वैभव राघव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता पुष्पा सिंह, प्रियंका यादव ,नेहा गौतम, दीपमाला, संजना ,आदि ने महिला हितों के लिए बच्चों को जागरूक किया। स्टाफ में डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर संजय कुमार ,डॉक्टर जितेंद्र मिश्रा ,डॉक्टर अरशद अली, हरवीर यादव,आलोक गुप्ता, आदि ने शिविर में जाकर छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से पूजा, विशाल, अरविंद, साधना ,सुमित, पुष्पेंद्र ,विवेक ,अमन ,पवन, दीपक ,कुमकुम ,अंशिका, मुस्कान ,अवधेश, आदि सहयोग प्रदान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।