ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादस्टेट बैंक मुख्यशाखा पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

स्टेट बैंक मुख्यशाखा पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते बैंकों को करोड़ों का नुकसान...

स्टेट बैंक मुख्यशाखा पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 31 May 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते बैंकों को करोड़ों का नुकसान हुआ।

बैंक कर्मचारी मांगों को लेकर गुरुवार को कचहरी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किए। धरना स्थल पर हुई सभा में यूएफबीयू के संयोजक संजय रस्तोगी ने कहा कि एक दिन की हड़ताल से सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ। अगर सरकार ने उनकी जायज मांगों का नहीं माना तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की बात रखी। प्रदर्शन करने वालों में एनएन टंडन, जगदीश सिंह,एसपी सिंह (संरक्षक),जेपी सरन अध्यक्ष, नवनीत कुमार जिला सचिव, प्रताप सिंह, नवनीत राजवंशी, अनूप शर्मा, विजय सिंह, करन सिंह,विजय सिंह, मनोज शर्मा, आशु चौधरी, सत्यवीर सिंह, महमूद हुसैन, केएस चौहान, कमलेश रस्तोगी, वेद प्रकाश, मनोज टंडन, अनिमेष शर्मा, एनबी सिंह, पीतांबर लाल, देवेंद्र, सविता सिंह, बुलबुल, प्रियंका, आयुषी, रूबी सिंह, अर्चना अग्रवाल व रिचा सिंह आदि रहे।

प्राइवेट बैंक के एटीएम पर मिला सन्नाटा

हड़ताल का असर प्राइवेट बैंक के एटीएम पर भी दिखा। प्राइवेट बैंक के एटीएम से अधिक निकासी से इनके एटीएम भी खाली मिले। दो दिन की हड़ताल से शहर के आधे से ज्यादा एटीएम पर खाली के बोर्ड लगे मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें