
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया
Moradabad News - ग्राम ग्वारखेड़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस अत्यंत मंगलमय और भावनात्मक रहा। कथा व्यास प्रीति शास्त्री के मुखारविंद से ज
ग्राम ग्वारखेड़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस अत्यंत मंगलमय और भावनात्मक रहा। कथा व्यास प्रीति शास्त्री के मुखारविंद से जब श्रीकृष्ण चरित्र के दिव्य प्रसंगों गोवर्धन पूजा और कंस वध लीला का रसपान कराया गया, तो समस्त श्रद्धालु भक्ति-भाव में डूब गए। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीकृष्णा” के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण गूंजायमान हो उठा। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोहर वर्णन सुनकर उपस्थित भक्तजन भावविभोर हो उठे और अनेक बार उनकी आंखें प्रेमाश्रु से भर आईं। पूरे ग्राम में उत्सव का माहौल रहा। बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों सभी ने दिव्य कथा का आनंद लिया।

कथा पंडाल में सजीव झांकियों एवं भक्तिरस से ओतप्रोत भजनों ने वातावरण को और अलौकिक बना दिया। इस अवसर पर ममता देवी, चैन वती, ज्ञानवती, राजकुमारी, रीना, अमरपाली, कुमकुम, सर्वेश, आनंदी, गुड़िया, कविता, सोमवती, राधा, द्रोपा, हंसमुखी, मधु, देवकीनंदन, भूपाली, पूर्ण मौर्य, राजपाल, वृद्धाश्रम संचालक रोहन देव, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मौर्य, राजेंद्र मौर्य, लकी मौर्य, भुवनेश मौर्य, खिलेंद्र प्रधान, अंकित मौर्य, गंगा प्रसाद, राजेंद्र, ओमप्रकाश मौर्य, ग्वारखेड़ा डीलर सी.पी. मौर्य, सोमपाल नेताजी, रामअवतार साहू, महेंद्र सिंह, लाला हरिद्वारी, खेमचंद, महावीर, वेद प्रकाश, प्रेमवीर, मुनेश, प्रेम शंकर, अवधेश, डॉक्टर यशपाल मौर्य, चंद्रपाल मौर्य, नंदराम मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। फोटो सहित

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


