ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादग्यारह खुराफती दूसरे संप्रेक्षण गृह में होंगे शिफ्ट

ग्यारह खुराफती दूसरे संप्रेक्षण गृह में होंगे शिफ्ट

जंग का मैदान बन चुके किशोर संप्रेक्षण के खुराफतियों को पटरी पर लाने और संप्रेक्षण गृह का माहौल सामान्य करने को जल्द यहां के 11 खुराफती बाहर के...

ग्यारह खुराफती दूसरे संप्रेक्षण गृह में होंगे शिफ्ट
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 27 Feb 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जंग का मैदान बन चुके किशोर संप्रेक्षण के खुराफतियों को पटरी पर लाने और संप्रेक्षण गृह का माहौल सामान्य करने को जल्द यहां के 11 खुराफती बाहर के संप्रेक्षण गृहों में भेजे जाएंगे। अमरोहा के दो किशोरों की शिफ्टिंग के लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। जल्द प्रशासन के निर्देश पर इन किशोरों को दूसरे संप्रेक्षण ट्रांसफर किया जाएगा।

मुरादाबाद के संप्रेक्षण गृह में कुछ महीनों से यहां रहने वाले किशोरों के बीच आए दिन मामूली बातों पर झगड़े हो रहे हैं जिसको रोकने में संप्रेक्षण गृह अफसर व कर्मचारी अपने को असहज पा रहे है। आए दिन की मारपीट से इन हंगामों से परिसर के बिगड़ रहने माहौल को सामान्य करने के लिए अधीक्षक रामप्रताप ने कोर्ट में मुरादाबाद और अमरोहा के खुराफतियों को दूसरे संप्रेक्षण गृह भेजने को कोर्ट से अनुमति मांगी, जिसमें कोर्ट ने अमरोहा के दो किशोरों को ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी है। वहीं मुरादाबाद के ग्यारह खुराफतियों की सूची भी कोर्ट भेजी गई है, जिसमें जल्द आदेश आने के बाद इनको प्रशासन के निर्देश पर जगह की उपलब्धता के हिसाब से दूसरे संप्रेक्षण गृहों में भिजवाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें