चार्जिंग प्वाइंट सिर्फ एक तभी ई बसें खा रहीं धूल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में ई-बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की समस्या है। केवल एक चार्जिंग स्टेशन है, जिससे चार बसें चार्ज हो रही हैं। 30 इलेक्ट्रिक बसों में से मात्र चार का संचालन हो पा रहा है। चार डबल डेकर बसें भी आई हैं, लेकिन उनका संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जल्द ही छह नए चार्जिंग स्टेशन चालू होंगे।

चार्जिंग प्वाइंट सिर्फ एक तभी ई बसें खा रहीं धूल

मुरादाबाद। ई-चार्जिंग प्वाइंट की समस्या ई बसों के लिए भी है। एक चार्जिंग स्टेशन ही है। अगर संख्या बढ़े तो बसें चलें। छह महीने पहले 30 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित हुई। इनमें से मात्र चार बसों का ही संचालन हो पा रहा है। इस बीच मार्च में चार डबल डेकर बसें भी मिल गईं, जो दो महीने से धूल खा रही हैं। मुरादाबाद डिपो को 30 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं, जिनमें से 24 बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं। इन बसों में 40 सीटें, चार सीसीटीवी कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं। इतनी बसों के आने के बाद भी जिले में अभी तक चार्जिंग प्वाइंट नहीं बन सके हैं। एक ही चार्जिंग प्वाइंट से चार बसों को चार्ज किया जा रहा है, जो दिल्ली रूट पर संचालित हैं। इस बीच चार डबल डेकर बसें भी आ गईं हैं। इन बसों का अब तक न रजिस्ट्रेशन हो पाया है और न ही उनके रूट का निर्धारण हो सका है। वहीं रोडवेज विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द से जल्द चार्जिंग स्टेशन तैयार हो जाएगा।

छह नए चार्जिंग स्टेशन मई के अंत तक चालू होंगे

बसों की चार्जिंग के लिए निविदा हो चुकी है। बिजली विभाग उसका फाउंडेशन तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारी कहते हैं इस माह के अंत तक छह चार्जिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो जाएंगे।

Voice of UP

माह के अंत तक छह चार्जिंग प्वाइंट तैयार हो जाएंगे। अभी चार बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही और बसों को यहां से रवाना किया जाएगा। डबल डेकर बसों के लिए भी जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएगी।

अनुराग यादव, आरएम, रोडवेज

सामान्य प्रश्न

मुरादाबाद में ई-बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की संख्या कितनी है?
मुरादाबाद में ई-बसों के लिए केवल एक चार्जिंग स्टेशन है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।