Moradabad News: शिक्षक विधायक चुनाव मे 5 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी ढिल्लो का नामांकन
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक सीट पर चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है और वे 5 अक्टूबर को नामांकन करवाने पहुंचेंगे। इस सीट पर 7510 मतदाता मतदान करेंगे, और नामांकन की बड़ी तैयारी की जा रही है।

Moradabad News: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। ढिल्लो 5 अक्टूबर को बरेली में नामांकन करवाने पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रभारी सभी मौजूद रहेंगे। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. हरि सिंह ढिल्लो आगामी पांच अक्टूबर को नामांकन को भव्य बनाने में जुटे हैं। इस चुनाव में 7510 मतदाता मुरादाबाद जिले के हैं जो यहां 12 बूथों पर मतदान करेंगे। कुल नौ जनपदों के शिक्षक इसमें मतदान करेंगे। नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए पार्टी प्रत्याशी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन की तैयारियों पर चर्चा की।
6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। इधर संपर्क भी तेज हो गया है।


