Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsElderly Woman Rescued from Harsh Cold and Reunited with Family via Social Media
बेसहारा वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया

बेसहारा वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया

संक्षेप:

Moradabad News - कड़कड़ाती ठंड में मिली बेसहारा वृद्ध महिला को वृद्ध आश्रम में पहुंचाया गया। आश्रम के संचालक रोहन देव ने महिला की खोजबीन शुरू की और सोशल मीडिया के जरिए उनके परिजनों को ढूंढ निकाला। अंततः, महिला के बेटे बंटी और अनिल ने उन्हें वृद्ध आश्रम से घर ले जाकर खुशी से मिलन किया।

Jan 17, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

कड़कड़ाती ठंड में मिली बेसहारा वृद्ध महिला को वृद्ध आश्रम में पहुंचाया, सोशल मीडिया के सहारे वृद्धा के परिजनों को ढूंढ लिया। बच्चों से मिलकर मां खुश दिखाई दी। वृद्ध आश्रम ग्वारखेड़ा के संचालक रोहन देव सामाजिक को सूचना मिली कि रुस्तम नगर सहसपुर के सामने एक बेसहारा वृद्ध महिला बैठी हुई है, जिसके बाद आश्रम के संचालक रोहन देव मौके पर पहुंच गए और उन्हें वृद्धा को सुरक्षित आश्रम में पहुंचा और उनके परिवार की खोजबीन शुरू कर दी। सोशल मीडिया के जरिए संभल के आलम सराय में उनके परिवार को सूचना मिली, जिसके बाद बेटा बंटी और अनिल वृद्ध आश्रम में पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां मां को देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद परिजन उनको घर ले गए। परिवार के लोगों ने वृद्ध आश्रम के संचालक का आभार जताया है।