वृद्ध विधवा के मकान पर सौतेले देवर ने किया कब्जा, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jan 09, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - भोजपुर क्षेत्र की एक वृद्ध विधवा महिला ने अपने सौतेले देवर पर मकान पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसे उसके मकान का अधिकार दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

वृद्ध विधवा के मकान पर सौतेले देवर ने किया कब्जा, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

थाना भोजपुर क्षेत्र की निवासी एक वृद्ध विधवा महिला ने अपने सौतेले देवर पर मकान पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में न्याय न मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने अपने जीवनकाल में अपने चारों पुत्रों के बीच रहने के मकान का बराबर-बराबर बंटवारा कर दिया था। पति की मृत्यु के बाद गुजर-बसर के लिए उसे जो हिस्सा मिला था, उसी मकान में वह वर्षों से रह रही थी। आरोप है कि सौतेले देवरों ने अपने-अपने हिस्से पहले ही बेचकर दूसरी जगह मकान ले लिए लेकिन अब दबंगई के बल पर पीड़िता के हिस्से वाले मकान पर कब्जा कर लिया है।

विरोध करने पर उसे जान-माल की धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उक्त मकान उसकी निजी संपत्ति है, इसके बावजूद दबंग पक्ष बलपूर्वक उसमें रह रहा है। इस संबंध में उसने पहले थाना भोजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से निराश होकर अब उसने सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने अवैध कब्जा हटवाकर उसे उसका मकान दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।