ईद-उल-अजहा: आज सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

ईद-उल-अजहा के मद्देनजर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 28 मई को ईद मनाई जाएगी और नमाज के दौरान कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हनुमान मूर्ति तिराहा, इंपीरियल तिराहा, और अन्य स्थानों पर 6 बजे से 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

ईद-उल-अजहा: आज सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री

ईद-उल-अजहा के मद्देनजर गुरुवार को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाया जाएगा। इस दौरान थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी, जबकि शहर की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी।

यातायात व्यवस्था

नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रूट प्लान के अनुसार हनुमान मूर्ति तिराहा, इंपीरियल तिराहा, कोहिनूर तिराहा, इन्द्रा चौक, मंडी चौक और संभली गेट से शहर के भीतरी क्षेत्रों की ओर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गों से केवल पैदल लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी।

बसों का संचालन

दिल्ली रोड और कांठ रोड से रेलवे स्टेशन तथा इंपीरियल तिराहे की ओर जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया और भारी वाहनों को फव्वारा तिराहा तक ही जाने की अनुमति रहेगी। फव्वारा तिराहा से आगे केवल दोपहिया वाहन जा सकेंगे। वहीं बिजनौर, कांठ, संभल, बिलारी, दिल्ली, रामपुर, बरेली, काशीपुर, टांडा और बाजपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों के संचालन में भी अस्थायी परिवर्तन किया गया है। सुबह 6 बजे तक बसें सामान्य रूप से संचालित होंगी, जबकि इसके बाद दोपहर 12 बजे तक बसों को निर्धारित तिराहों और मोड़ों तक ही आने की अनुमति होगी। वहीं से यात्रियों को उतारकर और बैठाकर बसें वापस लौटेंगी। इसके अलावा माल गोदाम से संचालित भारी वाहनों का भी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सामान्य प्रश्न

ईद-उल-अजहा कब मनाया जाएगा?
ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।