ईद उल अजहा पर अदा की गई नमाज, लोगों ने घरों में की कुर्बानियां

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

ईद उल अजहा के अवसर पर मोमिनों ने ईदगाह पर नमाज अदा की और पशुओं की कुर्बानी दी। इमाम मुफ्ती हामिद अली नईमी ने भाईचारे और शिक्षा पर जोर दिया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई का खास ध्यान रखा।

ईद उल अजहा पर अदा की गई नमाज, लोगों ने घरों में की कुर्बानियां

ईद उल अजहा के मौके पर मोमिनो ने ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा की। इसके अलावा कुर्बानगाह पर लोग अपने पशुओं को लेकर गए। जहां पशुओं की कुर्बानी हुई। इसके अलावा कुछ लोगों ने घरों में भी कुर्बानी दी। गुरुवार को ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती हामिद अली नईमी ने अपने खिताब में कहा कि सभी मिलजुल कर रहे और एक दूसरे का साथ दे। सिर्फ जानवरों की कुर्बानी का नाम कुर्बानी नहीं बल्कि दूसरे लोगों के एहसास और जज्बात का ख्याल रखना भी इसमें शामिल है। उन्होंने मुल्क में अमन और भाईचारे की अपील की और अपने बच्चों को पढ़ाने व तालीम हासिल करने पर जोर दिया।

नमाज के बाद सभी एक दूसरे के गले लगे। सभी से मिलकर मुफ्ती हामिद अली नईमी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। भारी तादात में प्रशासन मुस्तैद रहा। इसके अलावा नगर पालिका ने भी विशेष साफ-सफाई कराई और रंगीन चूना सड़क पर डलवाया। पुलिस बल अनेकों स्थान पर तैनात रहा ताकि व्यवस्था सुचारू तौर पर रहे। परंपरागत रास्तों से होकर ही कुर्बानी के मीट को घरों तक ले जाया गया। इसके अलावा घरों में भी कुर्बानी की गई लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंचे और ईद की बधाई दी।इस मौके पर ईदगाह पर भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन एडवोकेट, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ी उर्फ राजू, अजीम अख्तर, कासिम अंसारी, अफनान वाजिद, डॉक्टर रशीद,वाहिद हुसैन, नूरुल हसन, अब्दुल जब्बार,मोहम्मद ताहिर हुसैन, मोहम्मद हुसैन, मौलाना अफजल, मौलाना रहमत अली, गुड्डू फारूकी, शमशाद हुसैन, मोहम्मद आसिफ आदि सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।