कुंदरकी के ईदगाह में सैकड़ों नमााजियों ने पढ़ी नमाज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मैनाठेर, कुंदरकी नगर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी का सिलसिला शुरू किया। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा।

कुंदरकी के ईदगाह में सैकड़ों नमााजियों ने पढ़ी नमाज

मैनाठेर,कुंदरकी नगर व आस-पास क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज़ बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ और लोगों ने गरीबों व जरूरतमंदों में नियाज़ तकसीम कर इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।

त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। ईदगाह और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई। बाजारों में भी पूरे दिन रौनक देखने को मिली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।