ईद उल अजहा के दूसरे दिन लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
ईद उल अजहा का त्योहार मुस्लिम समुदाय ने पूरे उत्साह से मनाया। उलेमा ने भाईचारे का संदेश दिया। विभिन्न गांवों में लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। हालांकि, त्योहार के कारण यात्री वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

ईद उल अजहा को शुक्रवार दूसरे दिन भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उलेमा ने अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र शरीफ नगर,रामनगर खागू वाला, जटपुरा, लौंगी कलां ,लौंगी खुर्द, सुल्तानपुर दोस्त, उस्मानपुर आदि गांव में ईद-उल-अजहा का त्योहार दूसरे दिन भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की छीपियान मस्जिद के निकट वरिष्ठ सपा नेता फैसल सैफी में लोगों को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सिंह पवनेंद्र सिंह, व्यापारी शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
शाही इमाम इमामुद्दीन तहसीनी और व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रईस खान बल्ले ने स्योहारा रोड ईदगाह पर लोगों को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।इनसेटयात्री वाहनों का संचालन रहा प्रभावितठाकुरद्वारा।ईद उल अजहा का त्योहार मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के वाहन चालक अवकाश पर चले गए हैं, जिससे दूसरे दिन शुक्रवार को भी यात्री वाहन सड़कों पर बहुत कम नजर आए, इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्री मंजिल तक पहुंचाने के लिए खासे परेशान रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


