अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथ, मांगी अमन चैन की दुआएं
गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। इमाम ने नफरतों के खिलाफ मोहब्बत फैलाने का संदेश दिया। विधायक ने भी ईद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा की गई।

नगर और ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह हो और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन चैन और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। बाद में तयशुदा स्थानों पर कुछ घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की गई। नगर की स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में शहर इमाम इमामुद्दीन तहसीनी ने ईद की नमाज अदा कराते हुए कहा की नफरतों की गर्दन पर भी छुरी फेर कर जहा में मोहब्बत का पैगाम फैलाना है। इस्लाम मजहब में ऐसा कोई भी काम न करने की हिदायत दी गई है, जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मुल्क ,कौम की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई। मदरसा अंसारियान ढाल में मुफ्ती फखरुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। सपा विधायक नवाब जान ने ईदगाह खानकाह में ईद की नमाज होने के बाद ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद छिपियान,मस्जिद कुरैशियान सहित सभी ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दी और इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


