कांठ में ईद पर ईदगाह में अदा की गई नमाज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

बकरीद पर क्षेत्र में ईदगाह स्थल पर ईद की नमाज अदा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। नमाज के बाद विधायक कमाल अख्तर ने मुबारकबाद दी। कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ और मेले में लोगों ने खरीदारी की। क्षेत्र में शांति का माहौल रहा।

कांठ में ईद पर ईदगाह में अदा की गई नमाज

बकरीद पर क्षेत्र में ईदगाह स्थल पर ईद की नमाज अदा कराई गई। ईदगाहों पर देश और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह स्थलों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर कांठ और ऊमरी कलां ईदगाह स्थलों गुरुवार सुबह नमाज अदा कराई गई। नगर में शहर ईमाम मौलाना शोएब एवं ऊमरी कला में मुफ्ती शाहिद ने प्रात 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई।

प्रशासन की व्यवस्था

ईदगाहों पर देश और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल की निगरानी में थाना कांठ में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई। नमाज से पूर्व और नमाज के बाद यातायात दुरुस्त करने की व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई। एसडीएम संत दास पंवार के निर्देश पर सैक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेश चंद्र शर्मा आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ईद की मुबारकबाद

नमाज के बाद क्षेत्रीय विधायक कमाल अख्तर आदि गणमान्य व्यक्तियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके उपरांत कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। अवशेष डालने को लेकर प्रशासन की विशेष निगरानी रही। नगर में कब्रिस्तान पर लगाए गए मेले में बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुफ्त उठाया। इसके अलावा सलेमपुर, अकबरपुर चैदरी, गढी, महदूद कलमी में बकरीद पर नमाज अदा की गई। अनेक मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। क्षेत्र में बकरीद पर पूरी तरह शांति का वातावरण रहा।

फोटो कांठ 1 लोगों को ईद की मुबारकबाद देते विधायक कांठ कमाल अख्तर ।

फोटो कांठ 2 ,ईद की नमाज अदा करते नमाजी।

सामान्य प्रश्न

कब बकरीद की नमाज अदा की गई?
बकरीद की नमाज गुरुवार सुबह 7:30 बजे अदा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।