ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया

ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया

भोजपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार घरो में रहकर सादगी के साथ मनाया। प्यारे नवी मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर लोगों ने...

ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 30 Oct 2020 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार घरो में रहकर सादगी के साथ मनाया। प्यारे नवी मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। दूसरी तरफ शोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया।

कई दिन पहले से ही ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बिजली की रंग बिरंगी लाइटों से मकानों पर रोशनी कर रखी है। शुक्रवार को मस्जिदों ब दरगाहों पर आकर्षक रोशनी से एक सप्ताह पहले से सजाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न मुस्लिम समुदाय के मोहल्लों में हर तरफ रंग बिरंगी लाइटों से मकान सजे हुए दिखाई दिए थाना क्षेत्र के लालूवाला, पीपलसाना, गणेशपुर देवी, देवीपुरा, मिलक, महमूदपुर तिगरी , रूस्तमपुर तिगरी, इस्लामनगर, काफीयावाज, आदि में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें