भगतपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस, उलेमाओं ने नात व तकरीर पेश की

भगतपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस, उलेमाओं ने नात व तकरीर पेश की

संक्षेप:

Moradabad News - विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए। नातें और तकरीरें पेश की गईं। मदरसा जामिया कादरिया और जामिया मक्किया के छात्रों ने भी जुलूस निकाले। इस अवसर...

Sep 05, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए। इस दौरान नातें व तकरीरें पेश की गईं। शुक्रवार को ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज, बेरखेड़ा चक, विलाकूदान, बेलबाड़ा, भगतपुर टांडा, विसौली , चांदपुर गढ़ी आदि में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाले गये, वहीं उलमाओं ने नात व तकरीर पेश कीं। मदरसा जामिया कादरिया हिदायत उल उलूम मलवाड़ा उर्फ मानपुर, वही जामिया मक्किया एम. एम. एकेडमी चांदपुर की ओर से गांव के विभिन्न मोहल्लों में जुलूस निकाला गया। इसके बाद जलसे का आयोजन किया गया, जिसमे उलमाओं ने रसूल की शान में नात व तकरीरें पेश कीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान प्रबंधक हाजी शाहिद हुसैन, कारी मोहम्मद आरिफ, कारी शकील अहमद, हाफिज नसीरुद्दीन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद जाने आलम, मोहम्मद ताहिर, सईद अहमद, वसीम अहमद, जाने आलम आदि मौजूद रहे।